फाउंडेशन ने लगाया मेडिकल कैंप
पटियाला। बहावलपुरवेलफेयर फाउंडेशन ने यहां श्री सत्य नारायण मंदिर त्रिपड़ी टाउन में मेडिकल कैंप लगाया। प्रधान वरिंदर गेरा, जनरल सेक्रेटरी दिनेश चावला की निगरानी में लगे इस कैंप में एसपी (सिटी) प्रितपाल सिंह, डीएसपी टू गुरदेव सिंह, एसएचओ त्रिपड़ी शमिंदर सिंह, राजू खन्ना , डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, विनोद सचदेवा, बृज लाल राजदेव, हरीश छाबड़ा, विजय भठेजा, संतोष लालवानी, पूरण ढींगरा मौजूद रहे। कैंप में करीब 295 मरीजों का चेकअप हुआ।