- Hindi News
- बोगस बिलिंग रोकने के लिए आईटीसी प्रोफाइल स्कीम शुरू
बोगस बिलिंग रोकने के लिए आईटीसी प्रोफाइल स्कीम शुरू
डीलर्सकीडिमांड और बोगस बिलिंग को रोकने के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने आईटीसी प्रोफाइल स्कीम शुरू कर दी है। इसके लिए डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। अब बिल कटते ही ऑनलाइन डाटा डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर फीड होगा। इससे सभी डीलर्स आईटीसी क्लेम करने संबंधी डाटा वेबसाइट पर देखे सकेंगे। ये तभी होगा जब ट्रेडर अपनी टैक्स रिटर्न भर देगा।
कमिश्नर अनुराग वर्मा के मुताबिक इससे पहले ये इंफॉरमेशन सिर्फ डिपार्टमेंट अफसरों के पास ही होती थी। डीलर्स फ्रैंडली इस स्कीम से डीलर्स भी एडवांटेज ले सकेंगे। डीलर्स की डिमांड पर ही ये शुरू हुआ है। इससे टैक्स चोरी रुकने के साथ बोगस बिलिंग भी रुकेगी।
डिपार्टमेंट के मुताबिक डीलर्स और एडवोकेट्स लंबे समय से डिमांड कर रहे थे कि डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर कैंसिल डीलर्स की अपडेट लिस्ट नहीं डाली गई, उसे डाला जाए। इसके अलावा डीलर्स के पास ये जानने का कोई रास्ता नहीं था कि माल बेचने वाले डीलर ने सही में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास की है और ट्रांजेक्शंस उसकी रिटर्न में शो हो रही है, या नहीं। इसे लेकर डिपार्टमेंट ने आईटीसी प्रोफाइल ऑनलाइन स्कीम शुरू की है। डीलर्स की सुविधा के लिए और पूरे सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए डिपार्टमेंट ने फैसला लिया है कि आईटीसी क्लेम को लेकर वो सारा डाटा डीलर्स से शेयर करेंगे। इससे डीलर्स ये जान सकेगा िक उनके द्वारा खरीदे गए माल पर जायज आईटीसी ली जा रही है। इसके लिए फ़र्स्ट क्वार्टर के लिए आईटीसी 2014-15 की डीलर के लोगिन में भेज दी जाएगी।
इसके लिए पहले क्वार्टर में डिपार्टमेंट डीलर के लोगिन और अकाउंट में दो रिपोर्ट भेजेगा। पहली रिपोर्ट में डिटेल दी जाएगी कि डीलर ने जहां से सामान खरीदा है, उसकी आईटीसी ट्रांजेक्शन उसकी सेल्स रिटर्न में दिखती है या नहीं। दूसरी रिपोर्ट में सेल्स और परचेज के मिलान के दौरान देख सकेंगे कि विक्रेता द्वारा टैक्स पेमेंट डिटेल्स दी जा रही हैं। इस मामले में पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने बताया कि डिपार्टमेंट अगर डीलर्स के अच्छे के लिए कोई स्कीम शुरू करता है तो उसका स्वागत है। ये एक बेहतर शुरुआत है कि अब डीलिंग की जानकारी के साथ आईटीसी क्लेम के बारे में सारी बात डीलर के लोगिन में मिलेगी।