पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरा मुद्दे पर आज कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग

नागरा मुद्दे पर आज कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़साहिब के एमएलए कुलजीत नागरा और एसडीएम पूजा सयाल के बीच चल रहे विवाद में कांग्रेस पूरी तरह से अपने एमएलए के समर्थन में उतर आई है। सीएम परकाश सिंह बादल द्वारा इस विवाद पर पीसीएस आफिसर्स एसोसिएशन की मांग को मानते हुए इसकी जांच के लिए पटियाला डिवीजन के कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू से रिपोर्ट मांगने के बाद अब विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने 23 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की मीटिंग बुला ली है।

पार्टी ने साफ कर दिया है कि सरकार जनहित में मुद्दे उठाने वाले कांग्रेसी एमएलए को दबाना चाहती है। अधिकतर एमएलए का मानना है कि एसडीएम ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सीएलपी की मीटिंग में रणनीति तय करके पार्टी स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल से मिलेगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम बादल को एक विधायक के पद को छोटा करके गलत मिसाल पैदा करने को कहा है। कहा, एमएलए लोगों का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। उसका स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के मुताबिक चीफ सैक्रेटरी से ऊपर होता है। ऐसे में फिर बादल क्यों ऐसी जांच के आदेश देकर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। विधायक के खिलाफ जांच करने के लिए कमिश्नर स्तर के अफसर को आदेश देना स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को कमजोर करने के समान है, जो स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के मुताबिक चीफ सैक्रेटरी से ऊपर पद रखता है। कमिश्रर को जांच के आदेश देने की क्या जरूरत थी, जब स्पीकर पहले ही मामले को नोटिस में ले चुके हैं और उन्होंने केस में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को 24 सितंबर का सम्मन भेजा है। बादल ने स्पीकर के संवैधानिक अधिकार को भी कमजोर करने की कोशिश की है। कैप्टन ने सीएम को याद दिलाया कि क्या आपने ही कुछ महीने पहले कहा था कि किसी गलत अफसर के खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल है, क्योंकि ये सभी अपने साथियों को बचाने के लिए इकट्ठे हो जाते हैं?