पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिन अफसरों के दौर में बनी थी अवैध बिल्डिंग, उनकी होगी जांच

जिन अफसरों के दौर में बनी थी अवैध बिल्डिंग, उनकी होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतेदिनोंनगर निगम के जनरल हाउस में कौंसलरों ने शहर में बनी अवैध बिल्डिंग्स का मामला उठाया था। मेयर ने बिल्डिंग संबंधित अफसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसके बाद टकराव के आसार बन गए हैं।

22 नंबर फाटक के पास बनी बिल्डिंग सेवक प्लाजा के मामले में कौंसलरों ने विरोध किया था। जिसके बाद मेयर अमरिंदर बजाज ने ऐलान किया था कि उक्त बिल्डिंग को सील करके जिस टाइम में यह बिल्डिंग बनी है, तबके बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इधर म्यूनिसिपल वर्कर यूनियन के प्रधान अजायब सिंह सिद्धू ने मेयर के ऐलान के बाद साफ कर दिया है कि कोई भी अवैध बिल्डिंग सिर्फ निचले तबके के कर्मचारियों की शह पर नहीं बनती है। अवैध बिल्डिंग्स के निर्माण की जांच के बाद ऊपर से निचले तबके के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर सिर्फ निचले तबके के कर्मचारियों पर सारा ठीकरा फोड़ा जाएगा तो मुलाजिम संगठन विरोध करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इन बिल्डिंग्स को बनाने वाले बड़े बिल्डर्स का प्रेशर है कि इन बिल्डिंग्स पर कार्रवाई का ऐलान होने के 3 दिन बाद भी मामला ठंडे बस्ते में है।

हाउसमें उठी इन बिल्डिंग्स पर उंगली

अकालीकौंसलर मालविंदर सिंह माली ने सरहिंद रोड पर बनी अर्जुन टावर बिल्डिंग का मामला उठाते हुए हाउस से पूछा था कि उक्त बिल्डिंग की 8 मंजिलें कैसे पास हो गईं। नगर निगम के पास पटियाला में इतनी ऊंची बिल्डिंग पास करने की पावर ही नहीं है। अनिल बजाज ने सरहिंद बाईपास पर बनी गार्डन हाइट्स बिल्डिंग, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने अनारदाना चौक के पास बनी वोहरा मार्केट 22 नंबर फाटक के पास बने वोहरा टावर की जांच कराने की मांग की थी। कौंसलरों का आरोप है कि ये बिल्डिंग्स निगम के पास नक्शों के मुताबिक नहीं बनाई गई है।

मामले में सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी

^सेवकप्लाजा को सील करने की कार्रवाई हाउस की प्रोसीडिंग आने के बाद ही शुरू की जाएगी। जहां तक गार्डन हाइट्स समेत अन्य बिल्डिंग्स का मामला है तो हमने इन बिल्डिंग्स के जरूरी दस्तावेज मंगवा लिए है। सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही उचित कार्रवाई होगी। नाजरसिंह, ज्वाइंटकमिश्नर।