युवाओं को भाजपा से जोड़ें: डॉ. सिद्धू
पटियाला। चीफपार्लियामेंट्री सेक्रेटरी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा से जोड़ने की अपील की है। डॉ. सिद्धू ने भाजपा के साहित्य प्रचार सैल के नेशनल मेंबर एडवोकेट संजीव भारद्वाज, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ज्ञान भारद्वाज और भाजपा पटियाला शहरी के उपप्रधान वीरेंदर बत्तरा के साथ मुलाकात की।उन्होंने कहा कि अगर सरकारी अस्पतालों में जनता को इलाज में कोई परेशानी आती है तो वह इसकी जानकारी दें। एडवोकेट भारद्वाज और वीरेंद्र बत्तरा ने त्रिपड़ी डिस्पेंसरी को अपग्रेड करके हॉस्पिटल बनाने की मांग की। इंडस्ट्री और ट्रेड की मांगों पर पार्टी हाईकमान के ध्यान में लाया जाएगा। डॉ. सिद्धू ने भरोसा दिया कि वह मांगों पर पार्टी हाईकमान से इनका जल्द हल कराएगी।