पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई जांच पेंडिंग होने से सुनवाई नहीं

सीबीआई जांच पेंडिंग होने से सुनवाई नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमप्रीतकौरकी हत्या में जिला अतिरिक्त सेशन जज की कोर्ट में हरप्रीत सिंह परमजीत कौर को पुलिस ने पेश किया। सीबीआई जांच के आदेश हाईकोर्ट कर चुकी है। सीबीआई जांच पेडिंग होने के कारण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई आगे डाल दी गई है।

ड्रगतस्करी में मैटर पेंडिंग होने से सुनवाई टली

पटियाला। ड्रगतस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जज पुशविंदर सिंह की अदालत में पुलिस ने जगदीश सिंह भोला उसके साथियों को पेश किया। भोला की तरफ से सीनीयर वकील सतीश करकरा पेश हुए। हाईकोर्ट में मैटर पेंडिंग होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

बादशाहपुरगैंगरेप में आरोपियों के बयान दर्ज

पटियाला। जिलाअतिरक्त सेशन जच की कोर्ट में बादशापुर गैंगरेप में गुरप्रीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, संदीप सिंह महिला शिन्द्रपाल कौर को पुलिस ने पेश किया। पूर्व चौकी इंचार्ज नसीब सिंह भी पेश हुआ। इस मामले में आरोपियों के धारा 313 के बयान दर्ज किए जाने का सिलसिला जारी रहा। सुनवाई आगे डाल दी गई।

निहंगोंकी हत्या में कोर्ट में ज्युडीशियल इनक्वॉयरी मार्क

पटियाला। चारनिहंगों की हत्या में जिला अतिरिक्त सेशन जच की अदालत में पुलिस ने आरोपी निहंगों रविंदर सिंह, शहीद सिंह, साथियों को पेश किया। बचाव पक्ष के वकील बरजिंदर सिंह सोढी पेश हुए। आरोपी रजिंदर टाईगर ने वकील की मदद से जेल कर्मियों के खिलाफ याचिका दायर की थी। अदालत ने ज्युडीशीयल इनक्वायरी मार्क कर दी है। मामले की सुनवाई आगे डाल दी है।

डीएसपीके बयान पूरे

पटियाला। जिलाअतिरिक्त सेशन जज की अदालत में राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह के कथित कत्ल के मामले में पुलिस ने दर्शन सिंह सहित सभी आरोपियों को पेश किया। बचाव पक्ष के लिए वकील बरजिन्द्र सिंह सोढी पेश हुए। मुख्य जांच अधिकारी डीएसपी अशीष कपूर के बयान पूरे हो चुके हैं। सरकारी वकील ने अब सभी सरकारी गवाहियों को बंद करा दिया है। अरोपियों के आज धारा 313 के ब्यान दर्ज होने थे। सरकारी वकीलों ने धारा 311 के तहत सोमवार को याचिका दायर की है। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। सुनवाई आगे डाल दी गई है।