- Hindi News
- फीस बढ़ोतरी पर पीयू प्रशासन का टोटल रोल बैक
फीस बढ़ोतरी पर पीयू प्रशासन का टोटल रोल बैक
पीयूप्रशासनने स्टूडेंट्स के चार दिन के आंदोलन के बाद सोमवार को फीस बढ़ोतरी पर टोटल रोल बैक कर लिया। साथ ही स्टूडेंट्स की बाकी मांगे भी मानकर जल्द इनका हल निकालने को कहा। चार दिन से यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स जत्थेबंदियों के सांझा मोर्चे की अगुवाई में सैकडों स्टूडेंट्स फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग पर वीसी दफ्तर का घेराव कर रहे थे। वे दिन रात धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तीन दिन से रोजाना 11 स्टूडेंट्स का अलग-अलग जत्था भूख हड़ताल पर बैठ रहा था।
रविवार को छुट्टी वाले दिन पीयू प्रशासन की स्टूडेंट्स नुमाइंदों के साथ पौने चार घंटे तक मीटिंग चली। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वो कुछ कोर्सेज की फीस वापस ले लेते हैं पर कुछ की नहीं ली जा सकती। मीटिंग के बाद सभी स्टूडेंट्स को नुमाइंदों ने पूरी बात बताई पर स्टूडेंट्स इस पर सहमत नहीं हुए। उन्होंने धरना जारी रखा। सोमवार सुबह प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सभी मांगे मानते हुए टोटल रोल बैक किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने कैंपस में जीत पर रैली निकाली।
डीएसओ, पीएसयू, एसडब्ल्यूओ, ओपस और साइंस कमेटी जत्थेबंदियों की सांझा संघर्ष मोर्चे के तले हुए आंदोलन को स्टूडेंट्स ने खत्म किया और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाॅ. कुलबीर सिंह ढिल्लों ने भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई। फीस बढ़ोतरी को पूर्ण तौर पर वापस करवाने, नए हॉस्टल बनाने, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अधीन आते एससी स्टूडेंट्स से भरवाई फीस रिफंड करवाने आदि मांगे मानी गई।
जल्द पूरी होंगी मांगें
स्टूडेंट्सनेता सुनील ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस साल बढ़ाई फीस, फंडों को पूर्ण तौर पर वापस लिया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अधीन आते एससी, एसटी स्टूडेंट्स की फीस एक महीने में रिफंड होंगी। 270 कमरों के हॉस्टल के चल रहा निर्माण इस सेशन में पूरा होगा। सेशन के लिए टेंपरेरी हॉस्टल का प्रबंध होगा। नए हॉस्टल के लिए यूजीसी से ग्रांट के लिए लिखा है। अमरजीत, अमनदीप, रणजीत खैरा, हरजिंदर सिंह ने कहा कि ये स्टूडेंट्स एकता की बड़ी जीत है। भविष्य में अगर स्टूडेंट्स को किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो उसके लिए सभी जत्थेबंदियां इसी तरह से एक होकर आंदोलन करेंगी। जायज मांगो को मनवाने के लिए इसी तरह संघर्ष होगा।
^डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाॅ. कुलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशा