पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ यूनिवर्सिटी में पार्लियामेंट्री डिबेट कंपीटिशन

लॉ यूनिवर्सिटी में पार्लियामेंट्री डिबेट कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोफेशनलवकीलोंकी तरह जिरह कर पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ की टीम ने राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में हुए अगाही 2014 की विजेता बनी। यूनिवर्सिटी द्वारा हर साल कराए जाने वाले पार्लियामेंट्री डिबेट कंपीटिशन अगाही 2014 का आयोजन इस बार नए कैंपस सिद्ध‌ूवाल में हुआ। तीन दिन तक चले कंपीटिशन में देश भर से पहुंची लॉ इंस्टिट्यूशंस की टीमों ने भाग लिया।

पीईसी चंडीगढ़ के शशांक शर्मा, करनबीर सिंह ढिल्लों और नीतीश कुमार की टीम ने जीत के साथ 21 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। जबकि रनरअप आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली की भवदीप मोदी, शव्या मेहता और दीक्षा पटयाल की टीम रही। इस टीम को 11 हजार रुपए कैश मिला। वहीं स्पिरिट ऑफ अगाही-14 का अवाॅर्ड मेजबान यूनिवर्सिटी की दिविता, मदीहा और रोशन की स्विंग टीम 1 ने जीता। बेस्ट स्पीकर पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के दिविजा रावत बने। दिविजा को 5 हजार रुपए कैश प्राइज मिला। वहीं, शशांक शर्मा ने दूसरा दीक्षा पटयाल ने तीसरा स्थान पाया। बेस्ट एडज्यूडिकेटर भी इसी यूनिवर्सिटी के अर्जुन भल्ला बने। दूसरे स्थान पर सुखमन सिंह और तीसरा स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज जीजीएसआईपीयू, दिल्ली की उमिका शर्मा बनी। वीसी डाॅ. परमजीत सिंह जसवाल ने बताया कि 25 से 27 सितंबर तक कंपीटिशन हुआ। इसमें सोशल टॉपिक्स पर स्टूडेंट्स ने बहस की। कंपीटिशन में एआईएल मोहाली, यूआईएलएस पंजाब, अमेठी लॉ स्कूल नोएडा, आरएमएलएनएलयू लखनऊ, डीएवी कालेज पंजाब, जीएलसी मुंबई, लॉ कॉलेज देहरादून, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज आईपी यूनिवर्सिटी दिल्ली, पंजाब स्कूल ऑफ लॉ पंजाब यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पीयूआरसी लुधियाना और पीईसी के छह टीमों ने भाग लिया।

अगाही 2014 की विजेता टीम के साथ वीसी डाॅ. परमजीत जसवाल, रजिस्ट्रार डाॅ. जीआईएस संधू।