सत्संग में मानव जीवन के रहस्य बताए
पटियाला। प्रेमकॉलोनी स्थित आश्रम में सत्संग के दौरान स्वामी विश्वानंद ने मानव जीवन से संबंधित रहस्य को उजागर करते हुए कहा कि हमारे महापुरुषों ने मानव जाति के समक्ष पांच प्रश्न रखे। उन्होंने मानव जाति से प्रश्न किया कि तुम कौन हो? कहां से आए हो? तुम्हारा निज घर कहां है? किस कारण से आज तुम इतना विचलित हो? महापुरुषों ने इन प्रश्नों के माध्यम से कदापि मानव जीवन के भौतिक पहचान की ओर इशारा नहीं किया।