पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉली बैग के इस्तेमाल करने का दिया संदेश

पॉली बैग के इस्तेमाल करने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| वातावरणको साफ सुथरा रखने के लिए नारायण पब्लिक स्कूल (एनपीएस) की जूनियर विंग ने जागरुकता रैली निकाली। एमडी अवतार सिंह अरोड़ा ने ओमेक्स मॉल से रैली को रवाना किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा हाथों पर पकड़ी तख्ती से पोली बैग इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। एमडी अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने घटिया किस्म की पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वह जूट के बने बैग का इस्तेमाल करें। यहां हेमा चोपड़ा, रिदम, सतविंदर कौर बजाज, तेजिंदर कौर अरोड़ा स्कूल प्रिसिंपल मंजीत कौर वड़ैच मौजूद रहीं।