- Hindi News
- बस पास बनाने के लिए कॉलेज देगा पूरा सेटअप
बस पास बनाने के लिए कॉलेज देगा पूरा सेटअप
स्टूडेंट्सकोबस पास बनाने की सुविधा कैंपस में दिए जाने की डिमांड पूरी करने को सरकारी महिंद्रा कालेज प्रशासन तैयार है। इसके लिए प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद का कहना है कि अगर पीआरटीसी उन्हें बस पास बनाने का अधिकार दे तो वो इसके लिए एक कमरा, एक कर्मचारी, कंप्यूटर और स्कैनर का प्रबंध कर देगा। वहीं, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने बस पास की सुविधा कैंपस में ही दिए जाने का मेमोरेंडम प्रिंसिपल को दिया। इसे लेकर प्रिंसिपल जल्द ही एक लेटर पीआरटीसी को भेजेंगे। वहीं अन्य कॉलेजों का कहना है कि बस पास सुविधा अगर कैंपस में शुरू होती है तो इससे स्टूडेंट्स का समय भी बचेगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पीआरटीसी ही फैसला ले तो बेहतर है।
गौरतलब है कि सिटी के महिंद्रा कालेज, सरकारी गर्ल्स कालेज, सरकारी बिक्रम कालेज ऑफ कॉमर्स, सरकारी फिजिकल कालेज, स्टेट कॉलेज ऑफ एजुकेशन समेत मोदी कालेज और खालसा कालेज में हजारों की तादाद में स्टूडेंट्स एेसे हैं, जो आस पास के गांवों और शहरों से आते हैं। वे पढ़ने के लिए कॉलेज तक बस से आते हैं।
एडमिशन के बाद स्टूडेंट्स को बस पास के लिए फॉर्म कालेज कैंपस से ही मिलते हैं और पास बनवाने के लिए स्टूडेंट्स घंटों बस अड्डे पर लंबी लाइनों में लगे रहते हैं। इससे जहां उनकी पढ़ाई खराब होती है, वहीं धूप में खड़े रहने से काफी दिक्कत भी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के हल के लिए स्टूडेंट्स ने महिंद्रा कालेज में बस पास कैंपस में बनाए जाने की मांग उठाई है। इस मामले में सरकारी बिक्रम कॉलेज प्रिंसिपल सतिंदर कौर ने कहा कि अगर कैंपस में पास बनने से स्टूडेंट्स की परेशानी दूर होती है, तो काॅलेज प्रशासन तैयार है। पीआरटीसी अगर बस पास के लिए कर्मचारी देता है तो उन्हें यहां एक कमरा दिया जा सकता है। सरकारी गर्ल्स कालेज प्रिंसिपल डा. राजिंदर कौर पसरीचा ने कहा कि महिंद्रा कालेज को परमिशन मिल जाती है तो वो भी कॉलेज में बस पास बनवाने की सुविधा के लिए डिमांड कर सकते हैं।
मांग से पहले ही प्रपोजल बन चुका है: प्रिंसिपल
इसेलेकर महिंद्रा कालेज प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि नए सेशन के शुरू होने पर ही बस पास कैंपस में बनाए जाने का प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। इसके लिए मंत्री लेवल पर बात भी हुई थी और उन्होंने पीआरटीसी अथॉरिटी से बात भी की। पीआरटीसी का कहना था कि उनके पास कर्मचारियो