पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी रजिस्ट्री मामला, जंग सिंह को जेल

फर्जी रजिस्ट्री मामला, जंग सिंह को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| त्रिपड़ीके स्यूणा में गलत प्लाॅट दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह के जंग सिंह को रिमांड के बाद त्रिपड़ी पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। उसे ज्युडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। एएसआई जोगिंदर सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर फरार आरोपियों को गिरफ्तारी होगी। आरोपी जंग सिंह से फर्जी मालिक बनने वाले आरोपी के बारे में पूछताछ कर उसका सुराग लगाया है। त्रिपड़ी में डॉक्टर ग्रुप के नाम से मशहूर गिरोह ने चंडीगढ़ निवासी एक महिला को गलत प्लाट दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री करा दी थी। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने ठगी की शिकार कांता रानी के पति प्रीतम सिंह पुत्र जम्मन सिंह निवासी बुड़ैल, चंडीगढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।