- Hindi News
- ट्रैफिक मुलाजिम की वर्दी फाड़ने वाला गुरप्रीत अरेस्ट
ट्रैफिक मुलाजिम की वर्दी फाड़ने वाला गुरप्रीत अरेस्ट
पटियाला|श्री कालीमाता मंदिर के पास शनिवार को ट्रैफिक मुलाजिम तरसेम सिंह की वर्दी फाड़ने वाले तरनतारन के गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरप्रीत के दूसरे साथी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आरोपी गुरप्रीत पटियाला में स्टडी के लिए आया था। उसने कॉलेज छोड़ दिया था। विदेश जाने के लिए उसने आईलेट्स की क्लासें लेनी शुरू कर दी थीं। गुरप्रीत को रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेट आरपी चीमा के सामने पेश किया गया। उसे 14 दिन के ज्युडीशियल रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा कि दूसरा युवक कसूरवार नहीं था। हाथापाई गुरप्रीत ने की थी। शनिवार को मंदिर के बाहर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने नो पार्किंग में बाइक पार्क कर दी। ट्रैफिक मुलाजिम तरसेम ने बाइक हटाने को कहा। दोनों में बहस हो गई। गुरप्रीत ने तरसेम से झगड़ा शुरू कर दिया। लाहौरी गेट पुलिस ने बाइक कब्जे में ली। शनिवार देर रात करीब दस बजे ट्रैफिक मुलाजिम तरसेम के बयान लिए गए।
नो पार्किंग में बाइक पार्क करने से रोका था