पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेने वाला समाना का जेई एक दिन के रिमांड पर

रिश्वत लेने वाला समाना का जेई एक दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला/समाना। रिश्वतलेने के आरोप में गिरफ्तार समाना के जेई विजय कुमार को रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। चंडीगढ़ का आरोपी जेई विजय पिछले 4 साल से समाना में तैनात था। हाल ही में उसने नई स्विफ्ट खरीदी थी। उसके नाम पर दो बैंक अकाउंट मिले हैं। उनकी सोमवार को जांच पड़ताल होगी। कार का टेंपरेरी नंबर होने के कारण आरसी नहीं मिली। अब कार के बिल चेक करने के बाद पता चलेगा कि कार किसके नाम पर खरीदी है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राम फल ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया है। जेई के खिलाफ पहले कोई केस या आरोप की जानकारी नहीं है। लेकिन इसकी पड़ताल होगी। विजिलेंस में दर्ज मामले के अनुसार आरोपी जेई विजय कुमार ने गुरजीत सिंह से रिश्वत मांगी थी। गुरजीत को गांव जोड़ामाजरा में ट्रांसफर रखवाना था। काॅपी बनवाने के बदले में जेई ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। सौदा 12 हजार रुपए में तय हुआ था।

दो बैंक अकाउंट की आज होगी पड़ताल