पटियाला| थानासदर के मुंशी पर सरकारी बिल में हेराफेरी, बिल कटवाने के बाद पैसे देने का आरोप है। पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी प्रधान राकेश गुप्ता ने विजिलेंस के ऑनलाइन नंबर 180018001000 नंबर पर शिकायत दी थी। जांच का जिम्मा विजिलेंस इंस्पेक्टर रविंदर सिंह को सौंपा गया।
थाना सदर के मुंशी निशान सिंह ने थाने की रेनोवेशन के लिए पेंट खरीदा था। थाना सदर के नाम पर सात हजार रुपए कीमत का सामान लिया। 16 सितंबर को दो बिल नंबर 1057 1058 कटवाए। बिल में सामान की कुल कीमत 18920 रुपए लिखवाई। बिल लेने के बावजूद जब दुकान पर पैसे नहीं पहुंचे तो उन्होंने मुंशी से फोन पर संपर्क किया। वह बिजी होने की बात कह पैसे देने में टालमटोल करने लगा।
अभीभेजता हूं पैसे कहा लेकिन दिए नहीं: राकेश
राकेशगुप्ता ने कहा कि 16 तारीख को बिल काटने के बाद पैसे नहीं मिले थे। मुंशी निशान सिंह ने बार-बार फोन करने पर कहा कि तीन हजार रुपए भिजवाता हूं। पैसे दुकान पर नहीं पहुंचे। फोन करने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने 22 सितंबर को विजिलेंस को ऑनलाइन कंप्लेंट दी। विजिलेंस इंस्पेक्टर रविंदर सिंह का फोन आया था और उनको जानकारी दी गई। मांग है कि आरोपी मुंशी के खिलाफ कार्रवाई हो। उसने सरकारी बिल में हेराफेरी की और पैसे भी नहीं दिए।
सरकारी बिल पास होने में देरी तो लगेगी: मुंशी
मुंशीनिशान सिंह ने कहा कि बिल सरकारी है। पास कराने में समय लगता है। दुकान मालिक बेवजह इस मामले को मुद्दा बना रहे हैं। थाने के काम लिए सामान आया था। इसका पैसा उनको मिल जाएगा।
मामलेकी जांच चल रही है: इंस्पेक्टर रविंदर
विजिलेंसइंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत हुई थी। शिकायतकर्ता राकेश गुप्ता फोन कॉल के बावजूद ऑफिस नहीं आया। दोबारा बुलाकर जानकारी लेंगे। उसने मुंशी के खिलाफ कंप्लेंट दी है।
रेनोवेशन के लिए पेंट मंगाया गया था। रुपया मिलने पर दुकानदार राकेश गुप्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी।