पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भी नहीं तोड़ा मरणव्रत

अस्पताल में भी नहीं तोड़ा मरणव्रत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( मरणव्रत पर बैठे इंद्रजीत सिंह)
पटियाला। पटियाला पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास राजेश पायलट पार्क में पिछले 27 दिनों से मरणव्रत पर बैठे इंद्रजीत सिंह साथियों को प्लानिंग के साथ उठा लिया। पुलिस को पता था कि पार्क में इंद्रजीत के साथ धरना दे रहे ज्यादातर वर्कर रात का खाना खाने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब गए हुए हैं। पार्क में मुश्किल से 50 वर्कर होंगे। आम तौर पर यहां रोजाना 200 से ज्यादा वर्कर होते हैं। सादी वर्दी में करीब 10 मुलाजिमों ने पहले रेकी की। सोने की तैयारी कर रहे मुलाजिमों पर एकदम से धावा बोला। वर्कर कुछ समझ पाते, इंद्रजीत को उठाकर एंबुलेंस में डाल लिया। कुछ वर्करों ने विरोध किया तो हलका लाठीचार्ज कर कर उनको हिरासत में ले लिया।

इंद्रजीत को जबरन उठाकर राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया। अस्पताल भर्ती होने के बाद भी इंद्रजीत ने कुछ भी खाने-पीने और इलाज कराने से यह कहकर इंकार कर दिया कि जब तक मांगों को नहीं माना जाता, वो तो इलाज कराएंगे और ही दवाई लेंगे। इंद्रजीत के साथ धरना स्थल पर जुटे पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को पुलिस ने हिरासत में लेकर 4 नंबर डिवीजन थाने में बंद कर दिया। जिन्हें रविवार अल सुबह छोड़ दिया गया। सभी वर्करों ने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास इनवायरमेंट पार्क में एकत्र होकर सोमवार से जेल भरो आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक बात नहीं बनती है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

खंडा चौक पर वर्करों ने जाम लगा की नारेबाजी
शनिवारमरणव्रत से जबरन उठाए जाने से गुस्साए काॅन्ट्रैक्ट वर्करों ने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास खंडा चौक पर जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वर्करों ने कहा कि मैनेजमेंट अब पुलिस से गुंडागर्दी करवाकर मुलाजिमों को डराना चाहती है। मुलाजिम मैनेजमेंट के अड़ियल रवैए के आगे नहीं झुकेंगे।
आज से जेल भरो आंदोलन: यूनियन महासचिव रूपिंदर सिंह रौंगला के नेतृत्व में सैकड़ों वर्करों ने सोमवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। रूपिंदर ने कहा कि अगर सरकार मैनेजमेंट को लगता है कि वर्करों को जेल में डालने से उनका आंदोलन ठंडा पड़ जाएगा। तो ऐसा करके भी सरकार देख ले। सोमवार से सूबे भर में पीआरटीसी के करीब 4000 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। इसके तहत हम जेलों को भर देंगे। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता हम लड़ाई लड़ेंगे जारी रखेंगे। यूनियन सदस्यों ने पंजाब सरकार मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी भी की।

शनिवार की रात करीब 10 बजे पार्क में घुसे थे पुलिस मुलाजिम : मैं सो चुका था। एकदम से एक साथी ने पास आकर बताया कि पार्क के बाहर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, शायद पुलिस वाले हों। इतने में कई लोग एकदम से पार्क में कूदकर अंदर घुसे। चार लोग मेरे पास आए और कहा उठो। मैंने उठने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होंने मुझे उठाकर बाहर खड़ी एंबुलेंस में डाल दिया। देख रहा था कि मेरे साथियों ने जब मुझे उठाने का विरोध करना चाहा तो पुलिस ने हलका डंडा चलाया। हमारे ज्यादातर साथी खाना खाने गए थे। पुलिस बाकी बचे सभी साथियों को गाड़ियों में भरकर थाने ले गई। शनिवार रात साढ़े 10 बजे एमरजेंसी लाया गया। मैंने दवाई या ग्लूकोज तो दूर पानी की एक बूंद तक लेने से मना कर दिया है। मर जाऊंगा, लेकिन साथियों के साथ धोखा नहीं करूंगा। इंसाफ मिला तो कुछ खाऊंगा, वर्ना भूखा मर जाऊंगा। ( मरणव्रत पर बैठे इंद्रजीत सिंह ने जैसा बताया)
खंडा चौक पर वर्करों ने जाम लगाकर की नारेबाजी : शनिवार मरणव्रत से जबरन उठाए जाने से गुस्साए कांन्ट्रैक्ट वर्करों ने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास खंडा चौक पर जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वर्करों नेकहा कि मैनेजमेंट अब पुलिस से गुंडागर्दी करवाकर मुलाजिमों को डराना चाहती है। मुलाजिम मैनेजमेंट के अड़ियल रवैए के आगे नहीं झुकेंगे।