पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायरल से बच्चों के शरीर पर पड़ रहे हैं लाल दाने

वायरल से बच्चों के शरीर पर पड़ रहे हैं लाल दाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डॉ. हरजिंदर। )
पटियाला। मौसम के बदलाव होते ही छोटे बच्चे वायरल की चपेट में आने लगे हैं। इस बार एक खास तरह का वायरल फैला हुआ है। जो सिर्फ 1 साल से 5 साल तक के बच्चों को अपनी जद में ले रहा है। उसके इंफेक्शन से जीभ सफेद होना छाले, शरीर पर छोटे-छोटे लाल दानों के साथ पैरों के नीचे छाले इसके मुख्य लक्षण हैं। वायरस का असर तीन से चार दिनों तक रहता है। डॉक्टरों के अनुसार आम तौर पर इस तरह के वायरल का वायरस नवंबर और दिसंबर में फैलता है। समय से पहले वायरल के फैलने से वो भी हैरान हैं।
राजिंदरा अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाॅ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि वायरल बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। कुछ घरेलू उपचार कराते हैं। कुछ ही बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। अनदेखी खतरनाक हो सकता है। यदि तीन-चार दिनों में यह बीमारी ठीक नहीं होती तो आगे चलकर यह शरीर पर बुरा असर डाल सकती है। दस्त उल्टियां लग सकती हैं। एक ओरल सिरप है, जिसे जीभ पर लगाया जाता है। दो या तीन दिन में बच्चों के शरीर से वायरल कम हो सकता है पर लक्ष्ण दिखने पर लापरवाही बिल्कुल करें।
दो से तीन दिन तक ही रहता है, सिमटम दिखने पर बरतें लापरवाही
लक्षण और बचाव
- जीभसफेद होने के साथ-साथ छाले।
- शरीर में लाल छोटे-छोटे दाने और पैरों के नीचे छाले।
- हल्का बुखार और बच्चों में चिड़चिड़ापन।
- बच्चे को भूख बिलकुल लगना।
- बाहर के खाने से दूर रखें।
- ठंडा पानी आइसक्रीम दें। ^इस सीजन में तली हुई चीजों से भी परहेज करें।
- किसी भी तरह के सिमटम दिखने पर डॉक्टर से मिलें, और उससे सलाह लें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

वायरल से गला भी हो सकता है खराब: स्किन स्पेशलिस्ट डाॅ. रवशरण ने बताया कि वायरल से जीभ सफेद होने के साथ-साथ उस पर छाले और शरीर में दाने निकल सकते हैं। हल्का बुखार भूख कम लगने की परेशानी भी सामने सकती है। वायरल इंफेक्शन से तीन से चार दिन में छुटकारा मिल सकता है। इलाज में या दवा लेने में जितनी देर लगेगी इंफेक्शन उतना और फैल सकता है।

इंफेक्शन से जीभ और पैर के नीचे छाले पड़ जाते हैं।
एक से 5 साल तक के बच्चों पर पड़ रहा असर, आम तौर पर नवंबर दिसंबर में फैलता वायरल।