पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिंद्रा कॉलेज में स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी होगी डेवलप

महिंद्रा कॉलेज में स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी होगी डेवलप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटीकॉलेजका दर्जा मिलने के बाद सरकारी महिंद्रा कॉलेज को फिनिशिंग कॉलेज का रूतबा मिला है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) स्कीम के पायलेट प्रोजेक्ट के लिए कॉलेज को चुना गया है। यूजीसी ने कॉलेज के लिए 38 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की है।

पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चुने कॉलेजों को फिनिशिंग कॉलेज का नाम दिया गया है। इसमें स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और उनको मार्केटिंग सेक्टर में रोजगार के हिसाब से तैयार किया जाएगा। रूसा स्कीम के लिए प्रदेश के 14 कॉलेजों को चुना गया है। मार्केटिंग के कोर्स के लिए कॉलेज प्रशासन को जिले में सर्वे कराना है कि किस प्रोफेशन की डिमांड ज्यादा है।

कम्युनिटी कॉलेज का दर्जा मिला था

अथॉरिटीके प्रयास से पिछले साल कॉलेज को कम्युनिटी कॉलेज का दर्जा मिला था। अब कैंपस में सेल्फ फाइनांस डिप्लोमा इन हेल्थ केयर और डिप्लोमा इन ग्रीन हाउस टेक्नोलॉजी अगले महीने से शुरू हो रहे हैं। कोर्से में 50-50 सीटें हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है। कॉलेज अथॉरिटी के पास फंड पहुंच चुका है। स्टूडेंट्स को हर महीने एक हजार रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी।

साल के लिए फ्री होंगे कोर्स: प्रिंसिपल

प्रिंसिपलडाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि दोनों कोर्स पहले साल में पूरी तरह फ्री होंगे। दूसरे साल से फीस ली जाएगी। फीस पर सरकार ने फैसला नहीं लिया है। पहले साल में कोर्से के लिए 100 सीटें निर्धारित की हैं। सीटें मेरिट से भरी जाएंगी। हो सकता है बाद में रिटन एग्जाम भी हो।

रूसा स्कीम के तहत मिले वन टाइम फंड से स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के साथ उनको मार्केटिंग सेक्टर में स्थापित करने के लिए मार्केटिंग से जुड़ा कोर्स शुरू कराया जाएगा। स्कीम में शुरू होने वाले दो कोर्स 90 वर्किंग डेज में पूरे होंगे। कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए तैयार किया जाएगा। इंग्लिश स्पीकिंग में सुधार किया जाएगा। मार्केटिंग सेक्टर में जॉब के लिए स्टूडेंट्स को तैयार करना कोर्स का उद्देश्य है। मल्टीनेशनल कंपनियों और शॉपिंग मॉल में युवाओं की जरूरत है। उन जगहों पर कैसे काम करना है और कैसे आगे बढ़ना है, इसके बारे में उनको तैयार किया जाएगा।

पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के साथ मार्केटिंग की तैयारी भी कराई जाएगी