बैरीकेड्स ओवरटेक करने में टकराईं बस, 13 जख्मी
पटियाला। वाईपीएस चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मंगलवार सुबह टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में ऑटो ड्राइवर समेत 7 स्टूडेंट्स जख्मी हो गए। उनको राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। एक बच्चे और ड्राइवर की हालत सीरियस है। जिनकी पहचान शिव कुमार ऑटो ड्राइवर और अंशिका पुत्री नवीन गोयल निवासी राघो माजरा के रूप में हुई है।
बाकी बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक जख्मियों को अस्पताल से भेजा जा चुका था। अस्पताल में ऑटो ड्राइवर शिव कुमार के बयान लेने के बाद पुलिस ने गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल बस के ड्राइवर जसबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से बस ड्राइवर फरार था।
लापरवाही से बस चला रहा था ड्राइवर
ऑटोड्राइवर बताया कि मंगलवार सुबह वह फीलखाना स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। बच्चे पांच से सात साल के हैं। वाईपीएस चौक पर तेज रफ्तार पर रही गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और बच्चे नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की। उन्होंने ऑटो सीधा कर जख्मी बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जिसके बाद उनका इलाज किया गया। ऑटो ड्राइवर ने कहा कि यदि राहगीर समय पर मदद करते तो बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
बता दें जिला बाल सुरक्षा महकमा और डीटीओ महकमा पिछले कई दिन से स्कूलीं बसों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। टीमें लापरवाही बरतने वाली स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार को भादसों और नाभा में चेकिंग की गई थी।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बस ड्राइवर को किया नामजद