पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएंडआर और पुडा के खींचतान में नहीं भर पा रहा सड़क का गड्ढा

बीएंडआर और पुडा के खींचतान में नहीं भर पा रहा सड़क का गड्ढा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | वाॅर्डनंबर 22 में पुराना राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सड़क के बीच बने गड्ढे को ठीक करने के मामले को लेकर बीएंडआर और पुडा कर्मचारी एक दूसरे को पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जबकि इलाके के लोग पिछले एक महीने से परेशान हैं। सड़क पर बने गड्ढे के कारण कई लोगों को चोट लग चुकी है।

जब इस बारे में बीएंडआर के एसडीओ नवदीप सिंगला से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये सड़क हमारे पास नहीं है। इसकी देखरेख पुडा के पास है। क्योंकि राजपुरा कॉलोनी में बने क्वार्टरों सभी क्वार्टरों की जिम्मेदारी पुडा को दे दी गई है। लेकिन दूसरी ओर पुडा के एक्सईएन मंजीत सिंह से बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि कागजों में भले ही जमीन पुडा को दे दी गई है। लेकिन अभी भी 50 के करीब क्वार्टरों में लोग रह रहे हैं। पुडा के अंडर सभी क्वार्टर नहीं आए हैं। इसलिए बीएंडआर को ही ये गड्ढे ठीक करवाने चाहिए। वहीं कौंसलर केके मल्होत्रा ने बताया कि में तो अपने वाॅर्ड के लोगों की हर परेशानी दूर करने की कोशिश करता हूं। सड़क पर बने गड्ढों को लेकर भी निगम कमिशनर को मिला था और उनके इंकार के बाद बीएंडआर के मुलाजिमों को मिला और फिर आज पुडा के एसडीओ को भी मामले की शिकायत दी है।

खबरें और भी हैं...