पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू में खालसा स्मृति समारोह आज

पीयू में खालसा स्मृति समारोह आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पीयूके समूह गुरमति संगीत विभाग की ओर से गुरमति संगीत चेयर स्थापित करने में अहम योगदान डालने वाली बीबी जसबीर कौर खालसा की याद में 10 फरवरी को बीबी जसबीर कौर खालसा स्मृति समारोह आयोजित किया जा रहा है। गुरमति संगीत भवन में सुबह 9.30 गुरमति समागम आयोजित किया जाएगा। प्रो. गुरदेव सिंह फूल कैनेडा और गुरमति संगीत विभाग के स्टूडेंट्स की ओर से शब्द कीर्तन किया जाएगा। 11 बजे सैनेट हाल में बीबी जसबीर कौर खालसा की शख्सियत पर सेमिनार होगा। समारोह में दिल्ली से डाॅ. महिंदर कौर, ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन यूके, को बीबी जसबीर कौर खालसा स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...