वाॅर्डों में मुहिम चलाकर पार्टी से जोड़ेंगे लोगों को : गुग्गी जयसिंहपुर
पटियाला |लोकसभा पटियालाके यूथ कांग्रेस के सचिव गुग्गी जयसिंहपुर की अगुवाई में मीटिंग हुई। मीटिंग में यूथ कांग्रेस देहाती के उप प्रधान अमनदीप सिंह अमनी ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर गुग्गी ने यूथ वर्करों को संबोधित करते कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनने के बाद कांग्रेस के सामने अकाली भाजपा सरकार कमजोर पड़ चुकी है। दोनों पार्टियों को 2017 की विधान सभा चुनाव से पहले अपनी हार नजर रही है। कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी और अकाली भाजपा से परेशान होकर लोग कांग्रेस का हाथ पकड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि अगली विधान सभा चुनाव में मौजूदा सरकार के मुकाबले कांग्रेस को एक बड़ा बहुमत मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पटियाला देहाती के अलग अलग वार्ड में मुहिम चलाकर यूथ वर्करों लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस मौके वासू शर्मा, जस्सा गोल्डी, आयुष, योगेश नरेश के अलाव यूथ कांग्रेसी मौजूद रहे।