दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाया
पटियाला | आईटीआईमलेरकोटला, नाभा और बसी पठाना के फैकल्टी मेंबरों को दो दिन की ट्रेनिंग देने के लिए मंथन के तहत प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत संस्था के कोआर्डिनेटर सरकारी आईटीआई मलेरकोटला के प्रिंसीपल अवतार सिंह ने की। प्रोग्राम में मारुती सुजूकी कंपनी से पहुंचे ट्रेनर आशुतोष कुमार ने सिखलाई के आधुनिक तरीके संबंधी जानकारी दी। इस प्रोग्राम में आईटीआई मलेरकोटला, नाभा और बसी पठाना के स्टाफ ने भाग लिया। प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर अवतार सिंह ने बताया कि इस प्रोग्राम के जरिए तीन संस्थाओं के स्टाफ को विभिन्न जानकारी दी गई है। जोकि संस्थाओं की बेहतरी के लिए बड़ा योगदान डालेगी। इस मौके उन्होंने प्रोग्राम में भाग लेने वाले स्टॉफ का धन्यवाद किया।