मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करवाई
पटियाला। पुरानाबिशन नगर श्री हनुमान मंदिर में श्री राम सेवा दल की ओर से श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान का आयोजन किया गया। ये 6 फरवरी को शुरू हुआ। कथा 12 फरवरी तक रोजाना शाम को 3 से 6 बजे होगी। पंडित होशियार शर्मा कथा करेंगे। 12 फरवरी को सुबह हवनयज्ञ और श्री मद्भागवत कथा अमृत पान का भोग डाला जाएगा। लंगर भी चलेगा।