सड़क हादसे में टांग टूटी, केस दर्ज
पटियाला | थानाजुल्का के अंतर्गत आते गांव बीबीपुर में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति की टांग टूट गई। पुलिस ने जख्मी राज कुमार निवासी देवीगढ़ की शिकायत पर आरोपी मनीष कुमार निवासी खराबगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार राज कुमार सब्जी बेचने के बाद घर वापस लौट रहा था, वह रास्ते में पेशाब करने के लिए रूका। इस दौरान आरोपी मनीष कुमार ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसकी टांग टूट गई।