नशीला पदार्थ रखने वाले कैदी को सजा
पटियाला | जेलमें नशीला पदार्थ रखने के मामले में अतिरिक्त सेशन जज एसएस जोसन की अदालत ने सुखमिंदर सिंह निवासी बठिंडा हाल निवासी मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा को 482 दिन की सजा सुनाकर अंडरगाॅन किया है। आरोपी को 1500 रुपए जुर्माना किया है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने साल 2014 में थाना कोतवाली नाभा में मामला दर्ज किया था।