पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज मांगने पर विदेशी दूल्हा और रिश्तेदार नामजद

दहेज मांगने पर विदेशी दूल्हा और रिश्तेदार नामजद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | शादीके बाद दहेज मांगने पर लंदन निवासी दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ वूमेन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह मामला राजप्रीत कौर निवासी खेड़ा की कंप्लेंट पर हुआ है, जो इन दिनों अहमदाबाद में रहती है। कंप्लेंट के अनुसार राजप्रीत कौर की शादी दीप सुखमान सिंह के साथ हुई थी, जो फैल्कन लंदन में रहता है लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाता रहा।

दहेज मांगने के लिए सास वरिंदर कौर, ससुर सुरिंदरबीर सिंह निवासी सुल्लर रोड, ननद उज्ज्वलदीप कौर, ननदौई अमरदीप सिंह निवासी लंदन, डा. एचएस वलौदी और मासी सास मनप्रीत कौर निवासी चरन बाग को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल वूमेन थाना पुलिस ने कंप्लेंट कर ली है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...