पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुधियाना में 5 मार्च को प्रो रेसलिंग शो, 4 महिला रेसलर भी लड़ेंगी

लुधियाना में 5 मार्च को प्रो रेसलिंग शो, 4 महिला रेसलर भी लड़ेंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | कांटिनेंटलरेसलिंग इंटरटेन (सीडब्ल्यूई)-दि ग्रेट खली रिटर्न प्रो रेसलिंग शो 5 मार्च की शाम 6 से रात 9 बजे तक लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में होगा। व‌र्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन से नाता तोड़ने के बाद इंडिया में रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए खली का ये शो हो रहा है। रियल रेसलिंग रिंग से 1 साल गायब रहे खली वापसी कर रहे हैं। शो में चार महिला रेसलर समेत 14 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रेसलर दांव पेच करते नजर आएंगे। सर्किट हाउस में खली ने कहा, आने वाले समय में फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी अकादमी खोलेंगे।







खोली जाएगी। सरकार से जगह की मांग की गई है।

खली ने मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब का नमक खाया है और यह कर्ज चुकाने के लिए यहां के युवाओं में

बढ़ रहे नशों के रुझान को खत्म करने के लिए वे दिन रात एक कर रहे हैं। पंजाब में पहली बार रेसलिंग होगी। उनकी अकादमी से मोगा का लवप्रीत, पानीपत का सतिंदर, चंडीगढ़ का आली, पंकज, लक्ष्मी कांत, दानिश, प्राजय जैसेे खिलाड़ी तैयार हुए है। जिनका सलेक्शन डब्ल्यू डब्ल्यूई में हुआ है। आने वाले समय में फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी अकादमी खोली जाएगी। सरकार से जगह की मांग की गई है।

सुखबीर बादल ने आश्वासन दिया है कि वह इस कार्य में उनका साथ देंगे। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। मैं प्रेक्टिकल करने में विश्वास रखता हूं। सरकार की ओर से आश्वासन दिया तो गया है। देखते हैं कि वह अपना वादा पूरा करते है या नहीं। एमपी रवनीत सिंह बिट्टू और फिरोजपुर के विधायक पिंकी ने खली के प्रयासों और सोच की सराहना की।

24 को देहरादून और 28 को हरिद्वार में होंगे मुकाबले

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सीडब्ल्यूई ग्रेट खली रिटर्न के मुकाबले से पहले 24 को देहरादून और 28 को हरिद्वार में रेसलर दो-दो हाथ करेंगे। इसके बाद लुधियाना में दमखम दिखाने पहुंचेंगे। खली ने कहा कि सरकार को चाहिए कि युवाओं के रेसलिंग की ओर आकर्षित करने के लिए वल्र्ड कबड्डी कप की तरह रेसलिंग भी करवाए।

ये विदेशी रेसलर होंगे शामिल

भारत से 25 रेसलर और विदेशों से 14 रेसलर शामिल होंगे। भारत से 25 रेसलर में से दो महिला रेसलर होंगे। जबकि विदेश से आने वाले रेसलरों में से 10 पुरुष 4 महिलाएं शामिल होंगे। विदेश से आने वाले रेसलरों में जिंदर माहल, कैटी, फोरबिस, कोब्वाय, माइक, सिसमसन, रीनी, चीनीस, रबर, माइक नोक्स, यशटिन गैबरियल, अपोलो, बरोडी, संतना शामिल है।

कुर्सी मिलने पर विधायक आशु नाराज

सर्किट हाउस में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सीडब्ल्यूई (कोनटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट) ग्रेट खली रिटर्न की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी रवनीत सिंह बिट्टू से साथ विधायक भारत भूषण आशु भी आमन्त्रित थे। हाल में आने पर बिट्टू के साथ आशु को बैठने के लिए बोला गया। परंतु उस कुर्सी पर किसी ओर के बैठने के कारण आशु को कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज आशु हाल से बाहर चले गए। बिट्टू भी 2 मिनट बोलकर प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़ कर चले गए

लुधियाना के सर्किट हाउस में ग्रेट खली ने पत्रकारों से बात की।

खबरें और भी हैं...