मेरू मैती सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
पटियाला|गढ़वाली प्रतिनिधिसभा और गढ़वाल सभा का सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरू मैती वीर हकीकत राय मैदान में होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे। सभा महासचिव सुरेश ने बताया कि सभा की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन होगा। जिसमें उत्तराखंडी लोगों के टेलीफोन और मोबाइल नंबर होंगे। कार्यक्रम में लोक गायक गजेंद्र राणा, मुकेश कठैत, पन्नू गुसाई, हेमा नेगी मनोरंजन करेंगे। विधायक ब्रह्म मोहिंदरा समेत, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री शुरबीर सिंह सजवाण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई सभा प्रदेश प्रधान उत्तम सिंह बागड़ी करेंगे।