खिलाड़ियों को मिलेंगे नकद इनाम, खेल विभाग में अप्लाई करें
पटियाला |खेल विभागने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की योजना शुरू की है। नेशनल से लेकर इंटरनेशनल मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिलता है। इसके अलग-अलग स्लैब हैं। शुक्रवार को खेल विभाग ने लैटर जारी किया। इसमें कहा है कि तीस करोड़ की रकम बतौर नगद इनाम बांटी गई है। अभी भी जिन खिलाड़ियों ने अप्लाई नहीं किया, वे कर सकते हैं।