पीपीएस से निकाले वर्कर ने निगला जहर
पंजाबपब्लिकस्कूल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मेस अस्सिटेंट रवि ने शाम 5:30 बजे जहर निगल लिया। उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। खबर लिखे जाने तक रवि के बयान दर्ज नहीं हुए थे।
रवि के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में लंबे समय से काम कर रहे मेस वर्कर, माली, प्लम्बर, सफाई सेवक सिक्योरिटी मुलाजिमों को सिर्फ इसलिए निकाला था, क्योंकि उन्होंने पक्का करने के लिए अप्लीकेशन डाली थी। अप्लीकेशन के आधार पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें पक्का करने की बजाए 49 मुलाजिमों को निकाल दिया। एक साथ निकाले गए 49 मुलाजिमों ने ज्वाइंट तौर पर एक यूनियन बनाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 8 अगस्त से निकाले गए मुलाजिमों में से 5 मुलाजिम प्रतिदिन भूख हड़ताल पर बैठते हैं। बलजीत के अनुसार सोमवार को उसका लड़का रवि भूख हड़ताल पर बैठा था। नौकरी पर निकाले जाने का उसे इतना दुख हुआ कि उसने बाथरूम जाने के बहाने बाहर जाकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली।
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल रवि।
^आठ अगस्त को पंजाब पब्लिक स्कूल के मुलाजिमों ने प्रबंधन पर स्थायी करने के लिए दवाब डाला था। करीब 70 लोगों में से 49 को निकाल दिया गया। कई जत्थेबंदियों के प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने जाम भी लगाया। उसके बाद भी प्रबंधन ने मांगों को अनदेखा कर दिया।
स्कूल का कोई लेना देना नहीं : प्रिंसिपल
^स्कूलहेड मास्टर जगप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में स्कूल का कोई लेना देना नहीं है। मु़झे भी अभी पता लगा कि रवि ने जहर निगला है। पारिवारिक रंजिश के चलते यह कदम उठाया है। दूसरी ओर राजिंदरा अस्पताल में ड्यूटी मुलाजिम अंग्रेज सिंह ने बताया कि सूचना संबंधित थाने को भेज दी है।
38 दिन से जारी धरना