सात दिन बाद भी नहीं लगी टोकन मशीन
पटियाला | मिनीसेक्रेटेरिएट में बने सुविधा सेंटर में लोगों की समस्या दूर करने के लिए टोकन मशीन लगाई गई है। डीसी के उद्घाटन करने पर सात दिन बाद भी मशीन शुरू नहीं हो पाई है। प्रशासन ने करीब एक हफ्ता पहले मशीन मंगा ली थी। दूसरी ओर डीसी वरुण रूजम ने कहा कि मशीन का ट्रायल चल रहा है। उसे जल्द इंस्टाल किया जाएगा।
सुविधा में काम कराने से पहले टोकन लेना पड़ता है। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। मशीन से सुविधा में चल रही सुविधाओं के ही टोकन मिलेंगे। अरना बरना चौक के हरीश पाल सैणी ने कहा कि सुविधा में टोकन समस्या खत्म करने के लिए कम से कम तीन मशीनें लगें। क्योंकि सुविधा में टोकन देने के लिए दो काउंटर हैं।
सुविधा में यही मशीन लगनी है।