- Hindi News
- पटियाला। अफीमतस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जच एसएस जोसन ने
पटियाला। अफीमतस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जच एसएस जोसन ने
पटियाला। अफीमतस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जच एसएस जोसन ने राणा प्रताप को 10 साल की सजा सुनाई। एक लाख रुपए जुर्माना भरने पर एक वर्ष की सजा और भुगतनी होगी। पुलिस ने गश्त के दौरान शंभू के पास आरोपी से ढ़ाई किलो अफीम जब्त की थी। नशीले कैप्सूल रखने के आरोप में इसी कोर्ट के जज एसएस जोसन ने आरोपी पवन कुमार निवासी पठानकोट को 10 साल की सजा सुनाई है। उसे भी एक लाख रुपए जुर्माना भरने पर एक साल की सजा और भुगतनी होगी। शंभू में नाके के दौरान आरोपी से 1300 नशीले कैप्सूल जब्त किए थे। पुलिस ने 2012 में मामला दर्ज किया था।
नशा तस्करी: दो आरोपियों को 10 साल कैद