निगम ने खाेदा गड्ढा, महिला को लगी चोट
संजयकाॅलोनीके पास चीमा काॅलोनी में सीवरेज सिस्टम सुधारने के लिए नगर निगम के खोदे गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय चरणजीत के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लग गई। महिला को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां इलाज होने पर फैमिली मेंबर उसे जोशी क्लीनिक ले गए। डॉक्टरों ने चरणजीत के प्राइवेट पार्ट पर स्टिचिंग की, अब उसकी हालत में कुछ सुधार है।
मलकीत सिंह ने बताया कि निगम के वाटर सप्लाई महकमे ने घर के बाहर 6 फिट का गड्ढा खोदा और छोड़ दिया। प|ी चरणजीत घर में काम कर रही थी। पैर फिसलने से वह गिर पड़ी। हादसा होने के बाद निगम मुलाजिमों ने तुरंत गड्ढा भर दिया। मलकीत ने बताया कि जब वह पुलिस के पास शिकायत करने जा रहे थे। तब चीमा काॅलोनी में काम करा रहे जेई सतीश कुमार ने गलती स्वीकारी। कहा कि जख्मी महिला पर जितना खर्चा आएगा उसे वह खुद वहन करेंगे।
जेईएसडीओ ने नहीं उठाए फोन : इसमसले पर जब एसडीओ सुरेश कुमार जेई सतीश कुमार से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कमिश्नरइंदु मल्होत्राने कहा कि यह काम सीवरेज बोर्ड के तहत चल रहा है। नियमानुसार वाटर सप्लाई सीवरेज के लिए यदि कोई गड्ढा खोदा जाता है तो उसके चारो ओर बाउंडरी बनाई जाती है।
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला।
नगर निगम ने वाटर सप्लाई ठीक करने के लिए महिला के घर के बाहर खोदा था 6 फिट का गड्ढा।