पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी नीले कार्डों की जांच करवाएंगे : डीसी

फर्जी नीले कार्डों की जांच करवाएंगे : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शहर में 38 से ज्यादा बने थे नीले कार्ड

भास्करन्यूज| पटियाला

शहरमें 38 से ज्यादा फर्जी नीले कार्डों बनाने के मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच का भरोसा दिया है। सोमवार को डीसी वरुण रूजम ने भास्कर से इन फर्जी कार्डों की कापी मंगवाई है। उन्होंने कहा मामला गंभीर है। इन कार्डों की जांच करवाएंगे कि आखिर कैसे बिना वेरीफिकेशन, बिना एसडीएम के साइन हुए सिर्फ ये कार्ड बनाए गए, बल्कि डिपो तक भेज दिए गए। जिस स्तर पर हेराफेरी हुई है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। भास्कर ने सोमवार को शहर में फर्जी नीले कार्ड बनाए जाने का खुलासा किया था। बताया था कैसे कौंसलर के बिना तस्दीक, अफसरों की पड़ताल और एसडीएम की प्रवानगी लिए बिना कार्ड बनाए गए हैं। भास्कर ने काॅर्डों के क्लेम फार्म जुटाए, जिसमें पर्दाफाश हुआ था।