पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पंजाबयूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर जिला की विभिन्न फेडरेशनों जत्थेबंदियों के मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुलाजिम नेता दर्शन सिंह बेलूमाजरा ने कहा कि सरकार द्वारा ठेके दिहाड़ी पर रखे कच्चे वर्करों को पक्का नहीं किया जा रहा। जबकि सरकार ने चुनावों के दौरान इन मुलाजिमों को पक्का करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने के कारण सरकार के खिलाफ शुरू किए संघर्ष की पहली कड़ी के तहत यह रोष प्रदर्शन करके सरकार को चेतावनी दी गई है। अगर फिर भी सरकार ने मुलाजिम मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला की विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों द्वारा सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी। इस मौके पर धरने को सतनाम सिंह, कर्मचंद, बनारसी दास, कृष्ण देव, शाम लाल, हरिंदर शर्मा, जगमोहन नोलखा, परमजीत सिंह ने संबोधित करते कहा कि अगर मुलाजिम की मांगों का जल्द कोई हल नहीं किया गया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।