ग्रैंड फिनाले आज, रिजल्ट शाम तक
पंजाबीयूनिवर्सिटीक्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनावी दौर मंगलवार को पूरी तरह से खत्म हुआ और अब बुधवार को बलबीर सिंह अरोड़ा और जसपाल सिंह कोछड़ में से कोई एक प्रधान चुना जाएगा। बलबीर सिंह ने बी क्लास यूनियन के लिए अब तक किए कामों का हवाला देकर क्लास के लिए भी उसी तरह से बेहतर काम करने का भरोसा देकर चुनाव अपील की है।
दूसरी तरफ जसपाल सिंह कोछड़ ने पिछले एक साल के दौरान अफसरों की जो मांगे अथॉरिटी से मनवाई हैं, उसके बारे में बताया। जसपाल सिंह कोछड़ ने बताया कि वह आज टैक्निकल मुलाजिमों से मिले और उन्हाोंने भरोसा दिलाया कि वह इलेक्शन में कोछड़ ग्रुप को ही वोट डालेंगे। मंगलवार को दोनों ग्रुपों ने अपने-अपने लेवल पर अफसरों से मिलकर चर्चा की और सही व्यक्ति को प्रधान चुनने की अपील की।
कोछड़ ग्रुप ने बताया कि उन्होंने पिछले एक साल के दौरान कई काम करवाए। जिनसे क्लास अफसर काफी खुश हैं और चुनाव में अपने कामों के नतीजे से उनका पलड़ा भारी है।
इस दौरान सेक्रेट्री पोस्ट के लिए खड़े हुए गुरलाल सिंह ने कहा कि वो एक लंबे अरसे से यहां जॉब कर रहे हैं और अफसरों की सभी परेशानियों को जानते हैं। तो ऐसे में उनका ग्रुप मिलकर पुराने रहते कामों को इस साल पूरा करवाएगा और नई योजनाओं पर काम होगा।
डोर टू डोर वोट अपील करते हुए कैंडीडेट उनके समर्थक।
डोर टू डोर वोट अपील करते हुए कैंडीडेट उनके समर्थक।
{सीनियर आर्ट एग्जीक्यूटिव के 2003 से रुके ग्रेड मुलाजिमों को दिलवाए।
वॉर्डनों के 2006 से रुके ग्रेड पे दिलवाए।
{लाइब्रेरी के जो कर्मचारी रिफ्रेशर कोर्स के लिए जाते हैं, उन्हें पी लीव की जगह ड्यूटी लीव दिलाई।
{लीव वैकेंसी के विरुद्ध प्रमोशन देने का केस सिंडीकेट में कराया।
{कोचेज के रुके केस सिंडीकेट से पास करवाए।
{20 फीसदी ग्रेड रिविजन का बकाया अफसरों के खाते में जीपीएफ में जमा करवाया। 15 फीसदी नगद दिलवाया।
{1-1-2004 से पहले के कर्मचारियों को पेंशन का एक और बड़ा मौका देने के लिए केस दोबारा चालू करवाया।
{प्रोग्रामर और सिस्टम एनालिसिस्ट्स को ओवर टाइम भत्ता देने के लिए वीसी ने वर्बली तौर पर हां कर दी है। इसे पूरी तरह से लागू करवाया जाएगा।