पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेज पर 1 डिवीजन वाले को मिलेगी डिग्री

स्टेज पर 1 डिवीजन वाले को मिलेगी डिग्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
v.pratibha@dbcorp.in

स्टूडेंट्समेंपढ़ाई के लिए दिलचस्पी बढ़ाने और कंपीटिशन की भावना पैदा करने के इरादे से सरकारी महिंद्रा कॉलेज प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब 60 प्रतिशत से कम नंबर वाले स्टूडेंट्स को स्टेज पर डिग्री नहीं मिलेगी।

जो स्टूडेंट्स परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन लाएंगे, सिर्फ उनको स्टेज पर डिग्री मिलेगी। डिग्री लेने के दौरान पहना जाने वाला गाउन फर्स्ट डिवीजन वालों को मिलेगा। फैसला इसी सेशन से लागू हो रहा है। 18 फरवरी को कैंपस में सालाना कनवोकेशन प्रोग्राम है और इसमें सिर्फ फर्स्ट पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ही डिग्री दी जा रही है। वहीं इसे लेकर स्टूडेंट्स के रिएक्शन मिक्स हैं।

स्टूडेंट्स का मानना है कि अब तक तो ये एक परंपरा की तरह ही निभाते आए हैं। तो अब इसे क्यों बदला जा रहा है। जबकि इससे तो स्टूडेंट्स को मोटिवेशन मिलती ही है। स्टूडेंट्स इस बात का इंतजार रहता है कि कब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिले और वो चीफ गेस्ट से स्टेज पर जाकर डिग्री प्राप्त करें। इस बार कनवोकेशन में 438 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में आए हैं।

अगली बार इस गिनती को डबल करना है: प्रिंसिपल

^प्रिंसिपलडाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि फर्स्ट डिवीजन स्टूडेंट्स की गिनती बहुत बढ़ी है और 438 को अगली बार के लिए डबल करना है और इसके लिए स्टूडेंट्स को मोटिवेट करना होगा। इस कड़ी में पहला फैसला हुआ है कि सेकेंड, थर्ड डिविजन वाले डिग्री प्रिंसिपल ऑफिस से आकर ले सकते हैं। फर्स्ट डिवीजन वालों को कनवोकेशन समागम में चीफ गेस्ट से डिग्री दिलवाई जाएगी। वीसी डाॅ. जसपाल सिंह कनवोकेशन में डिग्रियां देंगे।