- Hindi News
- जोगिंदर वेदांती को मिला जसबीर कौर खालसा स्मृति अवॉर्ड
जोगिंदर वेदांती को मिला जसबीर कौर खालसा स्मृति अवॉर्ड
पंजाबीयूनिवर्सिटीमें गुरमति संगीत डिपार्टमेंट, चेयर और गुरमति ज्ञान ऑनलाइन स्टडीज सेंटर द्वारा गुरमति संगीत के विकास में अहम योगदान डालने वाली बीबी जसबीर कौर खालसा की याद में स्मृति समारोह करवाया।
यूनिवर्सिटी के गुरुद्वारा साहिब में करवाए श्रद्धांजलि समारोह में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान गुरमति संगीत डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स, बीबी बलजीत कौर खालसा तलवाड़ा, प्रसिद्ध रागी हरजिंदर सिंह श्रीनगर वालों ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती को पीयू ने सिख पंथ के लिए सेवा के बदले बीबी जसबीर कौर खालसा स्मृति अवॉर्ड से वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने सम्मानित किया गया। ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने कहा कि गुरबाणी को संगीत रूपी रथ पर सवार करके ही गुरू साहिबान ने संगतों तक पहुंचाया था। इस दौरान डॉ. गुरनाम सिंह ने डिपार्टमेंट की उपलब्धियों के बारे में बताया। मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी रूप सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. देविंदर सिंह, डीन फैकल्टी आर्ट एंड कल्चर डॉ. नवजोत कौर कसेल, प्रो. करतार सिंह, दया सिंह, बीबी प्रेम कौर, हरप्रीत कौर, लेफ्टिनेंट जनरल जतिंदर सिंह, ज्ञानी परनाम सिंह, डॉ. कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
पीयू में ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती को सम्मानित करते वीसी डॉ. जसपाल सिंह अन्य।