परमिशन नहीं, एटीएम का काम रुका
पटियाला। डाकघरमें पब्लिक के लिए एटीएम सुविधा शुरू होने से पहले ठप हो गई है। करीब दो महीने से डिपार्टमेंट एटीएम लगाने को एक कमरा बनवा रहा था। अफसरों के पास कंस्ट्रक्शन की मंजूरी होने से निर्माण दो महीने से बंद है। सीनियर पोस्ट मास्टर का अतरिक्त चार्ज संभाल रहे सुभाष चंद ने एटीएम सुविधा जल्द शुरू करने का दावा किया है। सीनियर सुपरिंटेंडेट सीनियर पोस्ट मास्टर छुट्टी पर हैं। जिसके कारण मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। जिस जमीन पर पहले एटीएम के लिए कमरा बन रहा था, निगम ने निर्माण पर पाबंदी लगा दी थी। कारण के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। पर जगह बदलकर डिपार्टमेंट के बरांडे में ही एटीएम लगाने की जगह तय की गई है। जहां काम शुरू हो चुका है। दो महीने में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।