पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल वैन से फिल्म दिखाकर बेटियों के प्रति करेंगे अवेयर

मोबाइल वैन से फिल्म दिखाकर बेटियों के प्रति करेंगे अवेयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पातड़ां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम का उद्घाटन किया गया। इस स्कीम में एक मोबाइल वैन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को एक फिल्म दिखाकर प्रदर्शित किया गया। ताकि लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया जा सके। बाल विकास प्रोजेक्ट के अधिकारी राहुल अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार स्त्री बाल विकास मंत्रालय द्वारा भारत में बढ़ रहे लिंग अनुपात की वजह से कम लिंग अनुपात वाले 100 जिलों में यह स्कीम शुरू की गई है। पंजाब से 11 जिले चुने गए हैं जिनमें पटियाला भी शामिल है। राहुल ने बताया कि पटियाला जिले की पातड़ां सब डिवीजन में भी इस स्कीम के तहत मोबाइल वैन लोगों को बेटियों के प्रति फिल्म दिखाकर जागरूक करेगी।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को गांव घग्गा, दुगाल कलां, पातड़ां शहर, हामझड़ी खानेवाल, 14 फरवरी को गांव दुताल, शुतराणा, शादीपुर मोमियां बकराहा और 15 फरवरी को गांव जोगेवाला, शेरगढ़, गुलजारपुरा ठरुआ गांव अरनो में जाकर यह मोबाइल वैन फिल्म दिखाकर लोगों को बेटियों के प्रति अवेयर करेगी।