पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के पास मिली अनजान की लाश

बस स्टैंड के पास मिली अनजान की लाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | थानालाहोरी गेट पुलिस को बस स्टैंड में 36 नंबर काउंटर की बैक साइड से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 42 साल के करीब है। जेब में पर्स, मोबाइल कोई कागजात होने की सूरत में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई भारत भूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड की बैक साइड में एक बॉडी पड़ी हुई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति के मुंह से खून निकल रहा था। उसके आगे के दो दांत टूटे हुए थे। मृतक के दाएं बाजू पर ओंकार का टैटू छपा हुआ है। उसने लाल धारी वाली कमीज पहनी हुई थी। एएसआई ने बताया कि मृतक के शव को पहचान के लिए राजिंदरा अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है।