कर्मराज की एलबम मसला कश्मीर रिलीज
पटियाला | पंजाबपुलिस कल्चरल विंग में बतौर इंचार्ज सेवा कर रहे पंजाबी लोक गायक करम राज कर्मा के गीतों की सीडी ‘मसला कश्मीर’ लोक गायक पम्मी बाई और डायरेक्टर एसआर शर्मा ने कमांडो कॉम्प्लेक्स किला बहादुरगढ़ में रिलीज की। इस दौरान अलग अलग कलाकार मौजूद रहे। करम राज कर्मा ने बताया कि सीडी में कुल 11 गीत हैं। इसमें बठिंडा टू चंडीगढ़, तेरे फैन-2, ठोक ते, प्रदेस, दोवें नचिए, रेडियो ते टीवी, कनेडा ते दुबई, बुले ते लंडी जीप, चैलेंज, मसला कश्मीर, तेरे फैन आदि गीत प्रमुख हैं। देश की फौज के शूरवीरों के हौसले बुलंद रखने के लिए गीत मसला कश्मीर और ठोक ते गाए हैं। एलबल राज देओल वालिया और लोक धुन कंपनी द्वारा रिलीज की गई है। इसके गीतकार राज देओल वालिया, दीपा बमाल, बीरपाल छीनीवाल हैं जबकि संगीत करम राज कर्मा ने दिया है।