जनता ने मोदी लहर की हकीकत बताई
नाभा। दिल्लीविधानसभा चुनाव में अाम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद शहर में जगह-जगह पर जश्न मनाया गया। यहां सियासी नेताओं ने कहा कि जनता ने मोदी लहर की हकीकत समाने लाकर रख दी है। जनता ने दिखाया है कि वह क्या कर सकती है। इतिहास गवाह है कि जब भी परिर्वत आया है जनता की एकजुटता से मिला है। पार्टी वर्करों ने ढोल बजाकर रैली निकाली। पटियाला गेट से शुरू हो कर रैली सदर बाजार, बौडा गेट, बैंक स्ट्रीट, अलौहरा गेट होती हुई गुरुद्वारा बाबा अजय पाल जी घोड़िया वाला पहुंची।
इस मौके पर पार्टी के समर्थकों में गुरचरण चौधरी माजरा, परमजीत राजगढ, अमन गर्ग, हरबन्स सिंह, अवतार सिंह, नरिन्दर शर्मा, प्रवीन, संतराम, राजिन्दर सिह मोहल, राणा नाभा, सुनील भल्ला, गुरप्रीत, परमजीत पम्मी, प्रवीन कम्बोज, डाॅ. अंसारी, अवतार सिंह, अमनदीप भंगू, हरबीर ढींडसा, सुबेग सिंह खैहरा अन्य मौजूद रहे।
आप की दिल्ली में हुई जीत पर पटियाला गेट में लड्डू बांटते पार्टी वर्कर्स।