- Hindi News
- ट्रैफिक रूल्ज अपनाएं, ये सबकी सुरक्षा के लिए हैं: प्रवीन बजाज
ट्रैफिक रूल्ज अपनाएं, ये सबकी सुरक्षा के लिए हैं: प्रवीन बजाज
भास्करके सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़कर बजाज इंटरटेनर के एमडी प्रवीन बजाज उनके साथियों ने सीआईए स्टाफ ऑफिस के नजदीक स्थित चौक पर करीब 45 लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवेयर किया। बजाज ने कहा कि आज के समय में लोगों को समझाने की जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति समझदार हैं वे खुद ट्रैफिक नियमों को अपनाते हैं।
सरकार द्वारा ट्रैफिक नियम लोगों की भलाई के लिए ही बनाए गए हैं। जब तक हम ट्रैफिक नियमों को नहीं अपनाते तब तक अपने आप को सुरक्षित नहीं रख सकते। इस लिए समाज में रहने वाले हर व्यक्ति का इन नियमों को अपनाने का फर्ज बनता है। इसके अलावा कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। क्योंकि कम आयु के बच्चों को ट्रैफिक नियम की बिलकुल भी जानकारी नहीं होती। जो कभी कभी सड़क हादसों का कारण बनते हैं। स्कूल कॉलेज प्रबंधकों को भी चाहिए कि वे अपनी संस्थाओं में प्रोग्राम आयोजित कर स्टूडेंट्स को इन नियमों बारे में बताएं।
बजाज ने कहा कि उनकी एकेडमी आने वाले दिनों में भी सड़क हादसों को रोकने के लिए वह और उनकी एकेडमी प्रोग्राम आयोजित करेगी। जिनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर उन्हें ट्रैफिक रूल्ज के प्रति अवेयर किया जाएगा। इस मौके पर विजय बजाज गगन ने भी लोगों को ट्रैफिक नियम अपनाने की अपील की।
व्हीकल ड्राइवर को हेलमेट पहनने की अपील करते हुए प्रवीन बजाज उनके साथी।
हादसों के िखलाफ
भास्कर
महाअिभयान