- Hindi News
- यूजीसी स्पोर्ट्स मेडिसन और साइंस के नए सेंटर खोलेगी
यूजीसी स्पोर्ट्स मेडिसन और साइंस के नए सेंटर खोलेगी
‘यूनिवर्सिटीग्रांट्सकमीशन स्पोर्ट्स मेडिसन और स्पोर्ट्स साइंस के क्षेत्र में नए सेंटर खोले जाने की योजना पर काम कर रहा है। आज के दौर में इसकी काफी जरूरत है। इसके साथ मणिपुर में एक पूरी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना भी का जा रही है।’ ये विचार यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के सेक्रेटरी जसपाल सिंह संधू ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स साइंस महकमे द्वारा करवाए सेमिनार के समापन पर कहे। स्पोर्ट्स सइंस: चुनौतियां और कोशिश विषय पर करवाए जा रहे सेमिनार में उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी को भी वे एक वेलनेस क्लस्टर्ज स्थापित करें। ताकि अध्यात्म, अच्छी खुराक और अच्छी आदतों समेत अच्छी सेहत सेवाओं की प्रवृति को इकट्ठा किया जा सके और स्टूडेंट्स का चहुमुखी विकास हो सके।
जसपाल सिंह ने बताया कि यूजीसी देश में खेलों के क्षेत्र में विकास के लिए गतिशील है और हाल ही में इसके लिए 2.4 करोड़ रुपए की ग्रांट भी जारी की है। इसके अलावा लक्ष्मीबाई यूनिवर्सिटी को भी अपडेट करते हुए राष्ट्रीय संस्था के तौर पर मान्यता दी जा रही है। डॉ. संधू ने कहा कि यूजीसी के पास लोगों का ही पैसा होता है, जिसे लोगों के हित के लिए खर्च किया जाना जरूरी है।
इससे पहले वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी में सेहत सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए नया स्पोर्ट्स साइंस फिटनेस सेंटर बनाया गया है। इसमें स्टाफ और स्टूडेंट्स के लिए एक्सरसाइज के लिए मॉडर्न मशीनें भी लगाई हैं। साथ ही बहुत कम चार्जेज पर स्टाफ इसमें प्रवेश ले सकता है। सेंटर का उद्घटान वीसी डॉ. जसपाल सिंह और जसपाल सिंह संधू ने किया। डिपार्टमेंट हेड डॉ. परमवीर सिंह ने विषय के बारे में जानकारी दी। रजिस्ट्रार डॉ. देविंदर सिंह ने अपने विचार दिए।
पीयू के सेमिनार में स्पोर्ट्स साइंस डिपार्टमेंट की बनाई सीडी रिलीज करते यूजीसी सेक्रेटरी जसपाल संधू, वीसी डॉ. जसपाल सिंह अन्य।