पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पब्लिक ने रोका मोदी के जीत का रथ: आरवाईएफ

पब्लिक ने रोका मोदी के जीत का रथ: आरवाईएफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीचुनावोंमें आए नतीजों पर स्टूडेंट्स जत्थेबंदी रिपब्लिक यूथ फेडरेशन (आरवाईएफ) के जिला इंचार्ज जगजीत सिंह पंजोली ने कहा कि आप पार्टी इस जीत से अब नरेंद्र मोदी का रथ दिल्ली में जाम हो गया है।

डेमोक्रेटिक देश की सबसे बड़ी ताकत पब्लिक होती है, इसका सबूत भाजपा को मिली करारी हार से पता लगा है। भाषणों से लोगों का मन नहीं जीत सकते, लोग अब तर्क, असल विकास और अपनी बेसिक सुविधाएं चाहते हैं।

दिल्ली में रहते पंजाबी यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर पलविंदर संधू ने बताया कि आप पार्टी का भारी बहुमत हासिल करने का बड़ा कारण गरीब आदमी को गरीबी रेखा से बाहर निकालना है कि मोदी सरकार की तरह अमीर को और अमीर बनाना।