- Hindi News
- लाइब्रेरी में आईसीटी टेक्निक का यूज जरूरी
लाइब्रेरी में आईसीटी टेक्निक का यूज जरूरी
पटियाला। ‘स्टूडेंट्सकी मांग को मुख्य रखते हुए आईसीटी तकनीक का यूज लाइब्रेरिज में होना चाहिए। इसकी आज बहुत जरूरत है क्योंकि यह लोकधन होता है, जिससे लाइब्रेरियों में साजो सामान उपलब्ध कराया जाता है।’ यह विचार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. आरएल रैना ने पीयू में लाइब्रेरी एंड इंफरमेशन साइंस डिपार्टमेंट द्वारा करवाए सेमिनार के दौरान कहे। इंटरनेट के युग में लाइब्रेरियों के प्रयोग का विकास विषय पर कराए गए इस सेमिनार में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को चाहिए कि वो किताबों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। डॉ. राजपाल ने कहा कि लाइब्रेरी सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए ताकि स्टूडेंट्स को हर तरह की सूचना मिल सके। वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी का प्रयोग करने वालों के लिए लाइब्रेरी दूसरा घर होना चाहिए ताकि स्टूडेंट्स अपना ज्यादा समय किताबों के साथ गुजारें। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी स्टाफ को स्टूडेंट्स के प्रति सही रवैया और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। डिपार्टमेंट के हेड डॉ. जगतार सिंह ने डिपार्टमेंट की उपलब्धियों के बारे में बताया। यहां पूर्व हेड प्रो. के नवलानी ने अपने विचार दिए।