नशे के खिलाफ िनकाली रैली
पटियाला|वेलफेयर यूथक्लब दीप नगर, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब कानगढ़ भूतना और भानरा, रानी झांसी महिला शक्ति क्लब, दशमेश यूथ क्लब फरीदपुर, यूथ क्लब बादशाहपुर, यूथ क्लब ढकड़बा, शहीद भगत सिहं यूथ क्लब रीठखेड़ी, कंबाइन ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी संबंधित नेहरू युवा केंद्र ने यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से नशा विरोधी सेमिनार और रैली निकाली। जिला यूथ कोऑर्डिनेटर की सरपरस्ती में निकाली रैली में बतौर चीफ गेस्ट यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिंदर पहलवान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति मानसिक तौर पर कमजोर, आर्थिक तौर पर गरीब हो जाता है। युवाओं का नशे की तरफ बढ़ रहा रुझान चिंता का कारण है। लड़कियों और औरतों का नशे के खिलाफ आगे आना अच्छा कदम है। समागम की प्रधानगी कुलवंत सिंह फरीदपुर ने की। हरदेव सिंह सरपंच फरीदपुर, परविंदर सरपंच जलवेड़ा, अहिंदरपाल सिंह, हैप्पी मनप्रीत कौर, साहिब सिंह, सुखविंदर सिंह, क्लब प्रधान गुरजीत ढकड़बा, जसविंदर जस्सा पसियाना, परमजीत बादशाहपुर, जगतार सिंह बादशाहपुर, सुखविंदर गिल पहलवान मौजूद रहे।