सुरिंदरजीत वालिया फेडरेशन प्रधान बने
पटियाला|पंजाब स्टेटसर्विस फेडरेशन, पावरकॉम ट्रांसको इंप्लाइज फेडरेशन ने सुरिंदरजीत सिंह वालिया को प्रधान घोषित किया। जत्थेबंदी प्रधान वालिया ने कहा कि मुलाजिम, किसानों मजदूरों के मांगों केे लिए संघर्ष शुरू होगा। इससे पहले जिले के सभी प्रांतीय वर्किंग कमेटी के मेंबरों को चुना जाएगा। यहां रजिंदर सिंह रोजी को सीनियर उपप्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि 6वें पे कमीशन देना, दीवाली से पहले हर मुलाजिम को पांच हजार रुपए बोनस, सरकारी गैर सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2014 जुलाई 2014 की डीए की किश्त, कॉन्टैक्ट भर्ती को बंद करके पक्की भर्ती के लिए सरकार पर दबाव डाला जाएगा। यहां दविंदरपाल सिंह, रमिंदर सिंह राजू, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, तरसेम कुमार, गुरमीत सिंह, भरपूर सिंह, हरविंदरपाल सिंह, पीके दीवान, हरपाल सिंह बैंस, राजिंदर गौड़, भपूिंदर सिंह, जसवंत सिंह पवन कुमार जिंदल मौजूद रहे।